ओह्म का सिद्धान्त - सरल इलेक्ट्रिकल सर्किटें और समस्याएँ (Ohm's law - simple electrical circuits and problems)
भौतिकी एवं तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर , जॉर्ज साइमन ओम ने सन् 1827 में एक नियम प्रतिपादित किया जिसमें उन्होंने विद्युत धारा एवं विभवांतर में संबंध स्थापित किया।
ओह्म का सिद्धान्त -ओम के नियम (Ohm's Law) के अनुसार यदि ताप आदि भौतिक अवस्थायें नियत (Constant) रखीं जाए तो किसी प्रतिरोधक (या, अन्य ओमीय युक्ति) के सिरों के बीच उत्पन्न विभवान्तर उससे प्रवाहित धारा के समानुपाती होता है।
अर्थात् यदि वोल्टेज का मान अधिक किया जायेगा तो करंट का मान भी अधिक होगा और यदि वोल्टेज का मान कम किया जायेगा तो करंट का मान भी कम हो जायेगा |
V ∝ I
ओम के नियम में जब समानुपाती (∝ )का चिन्ह हटाया जाता है तो एक नियतांक प्राप्त होता है जिसे प्रतिरोध ( Resistance ) कहा जाता है | जिसे R से प्रदर्शित किया जाता है |
तब ओह्म के नियम से सूत्र
या, V= R I या, R = V / I
यहाँ V = Voltage Volt में I = Current, Ampere में R = Resistance, Ohm में
तो इस नियम के अनुसार हम तीन वैद्युतिक राशियाँ Voltage , Current तथा प्रतिरोध का मान आसानी से ज्ञात कर सकते है | जिसके लिए सूत्र इस प्रकार होंगे –
1. जब वोल्टेज का मान ज्ञात करना हो तो –
V = I x R
2. जब विद्युत धारा का मान ज्ञात करना हो तो –
I = V / R
3. जब प्रतिरोध का मान ज्ञात करना हो तो –
R = V / I
उदाहरण
उदाहरण 1 – एक बल्ब जिसका प्रतिरोध (Resistance) 50 ओहम है और वह 4.6 एम्पियर धारा (Current) लेता है तो सर्किट में लगाया गया वोल्टेज (Voltage) का मान कितना होगा ?
इस क्वेश्चन मे दिया है –
Resistance R = 50 ohm Electric Current I = 4.5 Ampere Voltage V = ?
ओम के नियमानुसार –
V = I x R
V = 4.5 x 50 V = 225 volt
Ans – 225 voltage
उदाहरण – 2 उस सर्किट की विधुत धारा (Electric Current) क्या होगी जिसमे 100 ohms के इलेक्ट्रिकल लोड को 25 volt की DC सप्लाई से जोड़ा गया है ?
इस मे दिया है – Resistance R = 100 ohm Voltage V = 25 volt Electric Current I = ?
ओम के नियमानुसार –
I = V / R
I = 25 / 100
I = 0.25 ampere
Ans – 0.25 ampere
उदाहरण – 3 किसी सर्किट में 100 Volt की सप्लाई से 4 Ampere की विद्युत धारा (Electric Current) प्रवाहित हो रही हे | इस सर्किट में प्रतिरोध (Resistance) का मान क्या होगा ?
इस मे दिया है – Voltage V = 100 volt Electric Current I = 4 ampere Resistance R = ?
ओम के नियमानुसार – R = V / I
R = 100 / 4
R = 25 ohm
Post a Comment